खरीफ की फसलों का मुआवजा न मिलने से किसानों में आक्रोश
बांदा, अप्रैल 17 -- कमासिन। खरीफ में धान की फसल के नुकसान का मुआवजा न मिलने से किसानों में नाराजगी है। आरोप है कि ग्राम पंचायत भाटी, सुनहुली में तैनात लेखपाल मुआवजा वितरण में भेदभाव कर रहे हैं। लेखपाल प्रधान की लापरवाही से मुआवजा न मिलने से किसानों में आक्रोश है। आरोप लगाते हुए किसानों ने शिकायत उप जिलाधिकारी से की है। इसमें कहा कि तत्काल मुआवजा दिया जाए। ग्राम पंचायत भाटी, सुनहुली, बुढौली, गुरौली में प्राकृतिक आपदा से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था। जिसका प्रशासन ने सर्वे भी किया था। प्रशासन ने फसल नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा मिला है। किसानों का लेखपाल करवरिया पर आरोप है कि मुआवजा वितरण में भेदभाव कर रहे हैं। उन्होंने गुरौली, सुनहुला गांवों के किसानों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.