कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- डीएम के निर्देशानुसार खरीफ की खेती के दौरान कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित दर पर उर्वरक की आपूर्ति कराने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन विकास भवन स्थित सरस हाल में होगा। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में समस्त उर्वरक थोक, खुदरा विक्रेताओं व उर्वरक देने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा उर्वरक बिक्री से संबंधित जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित दुकानदारों व प्रतिनिधियों से समय पर बैठक में उपस्थित होने का आवाहन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...