खरीफ की खेती के लिए ई-लॉटरी से होगा बीज का वितरण
कौशाम्बी, मई 9 -- खरीफ की खेती करने के लिए जिले के किसानों को बीज का वितरण ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इतना ही नहीं, ई-लॉटरी भी उन्हीं किसानों की निकाली जाएगी जिन्होंने कृषि विभाग के पोर्टल पर बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मई से पहले किया होगा। जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 2026 में खरीफ की खेती करने के लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 50 फीसदी अनुदान पर बीज का वितरण किया जाना है। इसमें धान, ढैचा, अरहर, उर्द, मूंग, शंकर धान, शंकर मक्का, शंकर बाजरा एवं मिनी किट वितरण हेतु अरहर, उर्द, मूंग, सांवा, कोदो, रागी, शंकर बाजरा एवं संकुल ज्वार को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- बीज मिनीकिट के लिए 11 मई को ई-लाटरी इसका लाभ लेने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया चालू है। उन्होंने किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.