खरीफ कार्यशाला में किसानों को दी गई आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
गोड्डा, मई 23 -- पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा एटिक सेंटर में कृषि विभाग की ओर से खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं एवं उन्नत खेती के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीटीएम पवन कुमार कापरी ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों को नई तकनीकों एवं योजनाओं से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं। कार्यशाला के दौरान किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल बीमा योजना, जैविक खेती एवं कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.