खरीफ कार्यशाला में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती के तौर-तरीके सिखाए गए
सराईकेला, मई 23 -- खरसावां। कुचाई प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रखंड के विभिन्न गांव से आए किसानों ने भाग लिया। किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के तौर-तरीके सिखाए गए। कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ साधुचरण देवगम, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ल्यूमिनस हेम्बम, बीटीएम राजेश कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर देवगम ने कहा कि केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर रहकर अच्छी आमदनी हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है। बदलते मौसम और सुखाड़ जैसी समस्याओं को देखते हुए किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि किसान यदि व्यावसायिक और बाजार आधारित फसलों की खेती करें तो उनकी आय में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी। वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.