साहिबगंज, मई 20 -- साहिबगंज। जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन सिदो-कान्हू सभागार में बुधवार को हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीडीसी सतीश चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया । यह भी पढ़ें- संभावित सूखे से निपटने को लेकर हजारीबाग में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला आयोजितकार्यशाला की जानकारी डीडीसी ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को 22 मई को अपने-अपने प्रखंडों में खरीफ कार्यशाला आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अल-नीनो के प्रभाव से संभावित सुखाड़ की स्थिति से बचाव को लेकर आवश्यक उपायों की जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने अल-नीनो के प्रभाव से सामान्य से लगभग 20 प्रतिशत कम वर्षा होने के पूर्वानुमान को देखते हुए 'ड्राउट कंटिंजेंट प्लान' यानी आकस्मिक सुखाड़ योजना...