बुलंदशहर, मई 15 -- एनआर ग्लोबल स्कूल में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए 'सब्जी एवं फल बाजार' के रूप में दुकान संचालन गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने फल, सब्जियां एवं पेय पदार्थों की दुकानों का संचालन किया। गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने फल-सब्जियों की पहचान, खरीद-बिक्री एवं धन के लेन-देन का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। बच्चों ने दुकानदार और ग्राहक बनकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया तथा इस अनुभव का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सोनिका, खुशबू, दीक्षा, तनु, तान्या, संतोष एवं नेहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती चपराना एवं निदेशक डॉ. विनय कुमार ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान, सामाजिक व्यवहार एवं लेन-देन की समझ विकसित करती हैं...