सोनभद्र, सितम्बर 24 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ने सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को 'पब्लिक प्रोक्योरमेंट' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में मुदित आनंद, (आईआरएसएसई), वरिष्ठ प्रोफेसर, इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट एवं पूर्व तकनीकी परीक्षक, केंद्रीय सतर्कता आयोग ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया में सतर्कता की भूमिका, प्रक्रियागत स्पष्टता, पारदर्शिता तथा प्रभावी निर्णयन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। सामान्य वित्तीय नियम (जीएफआर), खरीद नीति , नियमावलियों का अनुपालन, निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी), निविदा प्रक्रिया एवं निविदा निस्तारण, हितों का टकराव व पब्लिक प्रोक्योरमेंट में बरती जाने वाली मुख्य सावधानियां,पर व्यावहारिक जानकारी दी। एनसीएल सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ...