महोबा, अप्रैल 4 -- अजनर, संवाददाता। गेहूं खरीद केंद्रों में तौल शुरु हो गई हे। मगर तौल कराने के बाद भी किसानों को 6 आर रसीद नहीं मिल रही है। किसानों का आरोप है कि सचिव ई पॉश मशीन सही काम न करने की बात कह रहे है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने समस्या के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। जिले में गेहूं खरीद के लिए 41 केंद्र बनाए गए है। एक अप्रैल से खरीद शुरु हो गई है। भरवारा में तीन खरीद केंद्र बनाए गए है। शनिवार को इन केंद्रों में तौल कराने के लिए किसान पहुचें मगर किसानों को तौल कराने के बाद रसीद नहीं दी गई। केंद्र प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ई पॉश मशाीन में तकनीकि खराबी होने के कारण रसीद नहीं मिल पा रही है। उधर किसानों ने जिला विपणन अधिकारी उदित नारायण से शिकायत दर्ज कराते हुए समस्या के निस्तारण की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.