बांदा, दिसम्बर 21 -- बांदा l संवाददाता बासमती धान के लिए प्रमुख खरीद केंद्र बबेरू मंडी समिति में किसानों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सरकारी धान खरीद केंद्र का पदाधिकारियों के साथ जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कई दिन से अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों के लिए ठंड से बचाव के लिए न अलाव की कोई व्यवस्था है और न ही रुकने का इंतजाम है। जलपान आदि तो दूर की बात है। उन्होंने मंडी समिति के सचिव व जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को बुलाकर फटकार लगायी। कहा कि समय से तौल की जाए या फिर सुविधाएं दी जाएं। उनके साथ अजय सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, विजयपाल सिंह व सुखदेव वर्मा, सौरभ शिवहरे, श्यामजी मिश्रा, राजा दीक्षित, रामप्रकाश साहू, संतोष यादव, रामजी शुक्ला, अंकि...