बांदा, मई 1 -- पैलानी। तहसील क्षेत्र के खप्टिहा कलां कस्बे में गेहूं खरीद केंद्र में देरी की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रमुखता के साथ प्रकाशित होने पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार पैलानी मोहम्मद मुस्तकीम कस्बे के गेहूं खरीद केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत की। किसानों के गेहूं की तौल कराने के निर्देश दिए। खरीद केंद्र के प्रभारी सुनील सिंह लाला से मिलकर मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए तत्काल ही किसान के अनाज की तौल कराए जाने को लेकर निर्देश दिए। वहीं, खरीद केंद्र प्रभारी सुनील सिंह ने बताया की खरीद केंद्र में किसानों के गेहूं के लिए पर्याप्त मात्रा में बोरियां उपलब्ध हैं। जिससे अब किसानों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि गेहूं खरीद केंद्र खप्टिहा कलां मे बोरियों के अभाव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.