खरीद केंद्र के गेट पर खड़े कर दिए सीज डंपर, किसान परेशान
हमीरपुर, अप्रैल 9 -- मौदहा, संवाददाता। नगर के गेहूं खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। सीज किए गए ट्रकों को गेहूं खरीद केंद्रों के गेटों के पास ही खड़ा रखा गया है, जिससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, वहीं एक केंद्र पर बारदाने की कमी के कारण गेहूं की खरीद पूरी तरह ठप हो गई है। खुले में पड़ी फसल और लगातार खराब मौसम ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में चार स्थानों पर गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई थी, लेकिन मौसम की मार के चलते किसान फसल कम मात्रा में ला पा रहे हैं। वहीं राज्य खाद्य निगम के प्रथम केंद्र के मुख्य द्वार पर ओवर लोड में पकड़े गए गिट्टी से लदे डंपरों के खड़े होने से किसानों को दिक्कतें हो रही हैं। केंद्र प्रभारी राहुल यादव ने एसडीएम से शिकायत कर डंपरों को हटवाने की मांग की है। उधर, कम्हरिया निवासी किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.