बदायूं, मार्च 16 -- गांव सिगोई में जमीन पर कब्जा करने की कोशिश को लेकर विवाद भड़क गया। आरोप है कि जमीन पर पहुंची महिला को दबंगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सिगोई निवासी कमला देवी पत्नी पातीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने गांव के ही राधेश्याम, अनिल और रमेश पुत्र राजाराम से करीब पांच वर्ष पहले जमीन खरीदकर उसका बैनामा कराया था। इसके बाद से वह जमीन उनकी कब्जे में है। आरोप है कि गांव की सरोज पत्नी विजय सिंह ने अपने पुत्र आशीष और छोटू के साथ मिलकर उस जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। रविवार को जब कमला देवी जमीन पर साफ-सफाई करने पहुंचीं तो तीनों वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने...