काशीपुर, दिसम्बर 30 -- काशीपुर, संवाददाता। खरीदी गई जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने पर दबंगों द्वारा 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रंगदारी न देने पर आरोपियों ने गाड़ी चढ़ाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया और लगातार धमकियां दीं। कुंडा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कटोराताल निवासी दिनेश चंद्र पुत्र स्व. डालचंद ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 28 नवंबर को ग्राम करनपुर में गुरदीप कौर पत्नी स्व. गोपाल सिंह से एक भूमि अपनी बहन रेखा सैनी पत्नी योगराज सिंह के नाम क्रय कराई थी। इसके बाद 17 दिसंबर को वह अपने साथी हेमंत कुमार सैनी के साथ उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कराने पहुंचा। आरोप है कि इसी दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.