खरीदा जाएगा गेहूं का एक-एक दाना:डीएम
फिरोजाबाद, मई 16 -- फिरोजाबाद, शनिवार को जिलाधिकारी ने टूंडला स्थित मंडी परिषद का औचक निरीक्षण किया। गेहूं क्रय केंद्र के साथ भारतीय खाद्य निगम के केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्रय केंद्रों पर उपस्थित किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं फीडबैक को जाना। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को अवगत कराया गया कि जनपद में किसानों की सुविधा के लिए वर्तमान में कुल 55 गेहूं क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
किसानों की समस्याएं इनके माध्यम से 16500 मेट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत अब तक 10437 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है। जिलाधिकारी ने मंडी परिसर में गेहूं को लेकर आ रहे किसानों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.