रिषिकेष, मार्च 3 -- होली पर्व को लेकर सोमवार को शहर में खरीदारी के लिए आसपास क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई। मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव अत्याधिक होने से दिनभर जाम जैसे हालात बने रहे। शाम के समय आंतरिक मार्गों तक भी लोगों को ठीक से चलने के लिए जगह नहीं मिली। संकरे मुख्य व आंतरिक मार्गों पर पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी थी, लेकिन वाहनों के बेतहाशा दबाव में पुलिसकर्मी भी ट्रैफिक को सुचारु रखने में बेबस दिखे। मंगलवार सुबह से शहर के बाजार में खरीदारी के लिए न सिर्फ स्थानीय, बल्कि आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। 11 बजे बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ा कि ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। जयराम चौक से लेकर चंद्रभागा पुल तक रात आठ बजे ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उत...