गाजीपुर, मार्च 15 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। रमजान के अंतिम दौर और ईद के करीब आने के साथ ही बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग नगर के बाजारों में आ रहे हैं, जिससे बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भीड़ के चलते मुख्य सड़कों और बाजारों में वाहनों का प्रवेश मुश्किल हो गया है। कई जगह घंटों जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, मुख्य सड़क के किनारे दोपहिया वाहनों को बेतरतीब खड़ा करने से जाम और गंभीर हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि पर्व को देखते हुए बड़े वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई जाए, ताकि जाम से राहत मिल सके। ईद की तैयारियां को लेकर बहन-बेटियों के घर त्योहारी उपहार और ईदी भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार ईद से पहले ही ईदी ...