हल्द्वानी, फरवरी 14 -- साहूकारा लाइन, हल्द्वानी बाजार में शुक्रवार की घटना पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शहर में स्नेचिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। साहूकारा लाइन, हल्द्वानी बाजार में बाइक सवार शातिरों ने महिला से चेन लूट ली। उसके बाद धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मल्ला बमौरी, लालडांठ निवासी ललिता ने कहा कि उसकी छोटी बहन पूर्णिमा शुक्रवार को खरीदारी के लिए बाजार गई थी। साहूकारा लाइन बाजार में दो अज्ञात शख्स बाइक से उनके पास आए और गले पर झपट्टा मारकर सोने का लॉकेट छीन लिया। बाजार के बीच में महिला को धक्का देकर गिरा दिया। आसपास के लोग बाइक सवारों के पीछे भागे तब तक दोनों फरार हो चुके थे। बताया कि लॉकेट चार से पांच ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.