मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- जानसठ। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल फितर का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। शुक्रवार को दोपहर तक बूंदाबांदी होने पर बाजारों में खरीदारी को लेकर भीड़ देखने को नहीं मिली। दोपहर के बाद बारिश बंद होने पर ईद का त्योहार मनाने के लिए खरीदारी को लेकर बाजारों में काफी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़भाड़ होने से बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के बंद होते ही कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से मुस्लिम समाज के लोग खरीदारी करने को लेकर बाजारों में पहुंचे। महिलाओं और लोगों ने बाजारों में दुकानों से जूते, चप्पल और कपड़ों के अलावा अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़भाड़ रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.