कौशाम्बी, मई 1 -- मूरतगंज, हिन्दुस्तान संवाद संदीपनघाट थाना क्षेत्र के असतुल्लागंज गांव स्थित तालाब में एक युवक का शव उतराया हुआ मिला। वह घर से साइकिल लेकर खरीदारी के लिए निकला था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।असल्लागंज निवासी 45 वर्षीय देशराज पुत्र रामबली किसानी करता था। इसी से वह पत्नी व तीन बच्चों का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह वह साइकिल लेकर कोई सामान खरीदने जाने की बात कहकर घर से निकला। करीब एक घंटे तक देशराज वापस नहीं घर पहुंचा तो परेशान परेशान परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान गांव के बाहर स्थित तालाब में उसका शव उतराया हुआ मिला। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को बाहर निकाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.