एटा, जून 26 -- शुक्रवार शाम अलीगंज में दो वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए। हादसे में भाई-बहन समेत दूसरे पक्ष के की दो महिलाएं चोटिल हुईं। घटना में दोनों पक्षों एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पवारान खिरिया निवासी 23 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह, 25 वर्षीय भाई सुरजीत पुत्र परसू तथा क्रांति देवी पत्नी सुशील शुक्रवार शाम बाइक से अलीगंज शादी की खरीदारी करने आ रहे थे। शुक्रवार को उनकी ननद शिखा की बारात आनी थी। शादी की तैयारियों के लिए बाजार जाते समय शाम 4:30 बजे सामने से आ रही एक स्कूटी से बाइक की भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News दो बाइकों की टक्कर में दंपती सहित पांच घायल हादसे में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आ...