शाहजहांपुर, मार्च 3 -- होली की खरीदारी के चलते शहर के बाजारों में दिनभर भीड़ उमड़ी रही। सदर बाजार और बहादुरगंज में पैदल चलना मुश्किल हो गया। दुकानों के बाहर ग्राहकों की कतारें लगी रहीं, जिससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। लाल इमली चौराहा पर रुक-रुककर जाम लगता रहा, वहीं बस स्टैंड रोड पर भी ट्रैफिक दबाव बना रहा। सिर्फ शहर ही नहीं, आसपास के कस्बों में भी यही हाल रहा। निगोही, सिंधौली, पुवायां, जलालाबाद, तिलहर, कटरा, अल्हागंज, मदनापुर, कांट, मिर्जापुर और कलान के बाजारों में भी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही। त्योहार की खरीदारी के चलते दोपहर से देर शाम तक ट्रैफिक रेंगता रहा। कई स्थानों पर पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी, हालांकि भीड़ के दबाव से यातायात पूरी तरह सुचारु नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...