गाज़ियाबाद, मई 7 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने खरीदारी कर रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। रामप्रस्था कॉलोनी में रहने वाली आशी वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह तीन मई की शाम पति के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी। जब वह एक ठेली से सब्जी खरीद रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। उनके पति ने डायल 112 पर फोन किया था और पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। यह भी पढ़ें- रानेश्वर में महिला के गले से छीनी चेन जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.