सहारनपुर, जून 22 -- देवबंद, संवाददाता। देवबंद स्टेट हाइवे स्थित गांव मेघराजपुर के निकट भाई के साथ सहारनपुर से कपड़े की खरीदारी कर लौट रही बहन रीता (40) की बाइक से गिरकर मौत हो गई। पीडित भाई के मुताबिक हाईवे पर बने गड्ढ़े के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित होने के कारण घटना घटी। कोतवाली क्षेत्र के परौली गांव निवासी रीता का विवाह गांव ईस्सरपुर सतेंद्र तोमर के साथ हुआ था। रीता पिछले कुछ दिनों से गांव मिरगपुर स्थित मायके में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों में आई हुई थी। रविवार को भाई जितेंद्र के साथ वह बाइक पर सहारनपुर कपड़े की खरीदारी करने के लिए गई थी। यह भी पढ़ें- बाइकों की टक्कर में राजगीर मिस्त्री की मौत, दूसरा जख्मी परिजनों के मुताबिक वापस लौटते समय वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित मेघराजपुर गांव के निकट बाइक का पहिया हाईवे पर बने गड्ढ़े मे...