खरीदारी करने गई महिला का मंगलसूत्र चोरी
भदोही, अप्रैल 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित एक कपड़े की दुकान में सोमवार को हड़कंप मच गया। कपड़ा खरीदने आई महिला के पर्स से दो सोने के मंगलसूत्र गायब हो गए। टना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के धनापुर दक्षिणी निवासी शिवपूजन तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी नीलम देवी और छोटे भाई की पत्नी अनीता देवी 21 अप्रैल को घर में होने वाली भतीजी की शादी के लिए साड़ी खरीदने उक्त दुकान में गई थीं। खरीदारी के बाद जब वे कैश काउंटर पर भुगतान कर रही थीं, उसी दौरान किसी ने बड़ी सफाई से पर्स के अंदर रखा छोटा पर्स पार कर दिया। यह भी पढ़ें- रहषु मंदिर परिसर से महिला का मंगलसूत्र चोरी उस पर्स में दो सोने के मंगलसूत्र रखे थे जिनको छोटा-बड़ा करवाने के लिए साथ लाया गया था। भुगतान के तुरंत बाद ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.