बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के गांधीनगर में रविवार शाम को अचानक जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाजार पूरी तरह से चोक हो गया। अक्षय तृतीया के साथ ही लगन का सीजन शुरू होने से बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। अक्षय तृतीया पर शाम होते ही सराफा और शहर की अन्य प्रतिष्ठानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ पड़ी। अवकाश का दिन होने से सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थित बनी रही, जिससे काफी देर तक जाम में लोग फंसे रहे। अवकाश का दिन और सहालग की शुरूआत होने से लोग खरीदारी के लिए घरों से निकले। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया: शहनाइयों की गूंज से महका जिला, बाजारों में उमड़ा सैलाब गांधीनगर से शालीमार मार्केंट तक वाहनों के दबाव के चलते पूरा बाजार चोक हो गया। ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर नहीं होने से सड़...