बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती। शहर को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को जीवीएम कान्वेंट स्कूल में 'हम हैं तैयार' शीर्षक पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका के ईओ अंगद गुप्ता ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ-सफाई में उनके योगदान के प्रति जागरूक किया। कहा कि घर में दो तरह के कूड़ेदान का उपयोग करें। एक में गीले कूड़े को डालें और दूसरे में सूखे कूड़े को डालें।नगर पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था में सहयोग करने के साथ ही उनके साथ अच्छे बर्ताव करे। दुकानों पर सामान खरीदते वक्त प्लास्टिक बजाय कॉटन या जूट के झोले का उपयोग करने की सलाह दी।उन्होंने ने बच्चों को 1035 टोल फ्री नंबर देते हुए कहा कि मोहल्ले की सफाई में अगर कोई परेशानी आ रही है तो इस नंबर पर संपर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.