नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- अगर आप भी आने वाले महीनों में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि भारतीय मार्केट में इन दिनों इलेक्ट्रिक गाड़ियो यानी EVs का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ी-बड़ी ऑटो कंपनियां अब अपनी नई-नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई हैं। इनमें छोटी 5-सीटर फैमिली कार से लेकर बड़ी 7-सीटर फैमिली SUV तक शामिल हैं। आइए जानते हैं भारतीय मार्केट में आने वाली ऐसी ही 4 मोस्ट-अवेटेड किफायती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।हुंडई HE1i हुंडई भारत में अपनी एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV HE1i लाने की तैयारी कर रही है। इसे 2026 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यह कार लगभग 10 से 15 लाख रुपये के बजट में आ सकती है। इसका सीधा मुकाब...