नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- भारतीय मार्केट में होंडा (Honda) एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले कुछ सालों में भारतीय ग्राहकों के लिए एक के बाद एक 4 नई SUV लाने वाली है। इनमें इलेक्ट्रिक SUV से लेकर हाइब्रिड और पेट्रोल मॉडल तक शामिल होंगे। खास बात यह है कि कंपनी इस बार अलग-अलग सेगमेंट के ग्राहकों को टारगेट करेगी। इसमें टाटा नेक्सन को टक्कर देने वाली नई कॉम्पैक्ट SUV से लेकर हुंडई क्रेटा और स्कोडा कोडियाक जैसी गाड़ियों को चुनौती देने वाले मॉडल भी शामिल हैं। आइए जानते हैं होंडा की इन चारों नई SUV की पूरी डिटेल।1. होंडा 0 अल्फा इलेक्ट्रिक SUV होंडा की आने वाली सबसे खास गाड़ी 0 अल्फा इलेक्ट्रिक SUV होगी। कंपनी ने इसे 2 दिसंबर, 2026 को पेश करने का ऐलान किया है। यह भारत में कंपनी की पहली लोकल लेवल पर बनने वाली इलेक्ट्...