नई दिल्ली, अगस्त 15 -- हाल ही में नया हिलक्स लॉन्च करने के बाद टोयोटा भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के प्लान पर काम कर रही है। कॉम्पिटिशन को मात देने के लिए कंपनी एक से बढ़कर एक बेहतरीन और अपडेटेड मॉडल लाने जा रही है। इस लिस्ट में पॉपुलर फॉर्च्यूनर का नया मॉडल, हाइब्रिड विकल्प और बिल्कुल नई 7-सीटर SUVs शामिल हैं। टोयोटा के ये नए प्रोडक्ट्स न सिर्फ ज्यादा माइलेज और लग्जरी देंगे, बल्कि भारतीय ग्राहकों को एक नया और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी कराएंगे। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग टोयोटा कारों के बारे में विस्तार से।New Toyota Fortuner टोयोटा की सबसे पॉपुलर SUV फॉर्च्यूनर नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है। नए IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी यह SUV नए ग्रिल, हेडलाइट्स और हाइलक्स जैसे बोल्ड लुक के साथ आएगी। इ...