नई दिल्ली, जून 9 -- भारतीय कार मार्केट में टाटा नेक्सन (Tata Nexon) का एक अलग ही भौकाल है। साल 2017 में जब से यह सब-कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च हुई है, तब से इसने अपनी बिक्री से मार्केट में तहलका मचा रखा है। कड़क लुक, गजब की सेफ्टी और वैल्यू फॉर मनी होने के कारण यह मिडिल क्लास से लेकर हर तरह के ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। साथ ही बिक्री में भी लगातार नेक्सन कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल में से एक बनी हुई है। अगर आप भी इस एसयूवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो रुकिए! शोरूम जाने से पहले एक नजर इन 5 बड़ी बातों पर डाल लीजिए।सेफ्टी में भी एकदम कड़क टाटा नेक्सन ने भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवाया था। बता दें कि यह ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार एडल्ट सेफ्टी रेटिंग पाने वाली भारत की पहली पूरी तरह से स्वदेशी कार बनी थी। ...