भागलपुर, मार्च 14 -- नवगछिया (भागलपुर), निज संवाददाता। बरौनी कटिहार रेलखंड के अंभो के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। खरीक स्टेशन मास्टर की सूचना पर नवगछिया जीआरपी ने शुक्रवार की सुबह शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। मृतक के पास से मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान कटिहार जिले के नया मतपुर बारसोई निवासी नरेश केवट (40 वर्ष) पिता मुनेश्वर केवट के रूप में हुई। नवगछिया पुलिस की सूचना पर शुक्रवार की शाम परिजन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि नरेश गुजरात के अहमदाबाद में काम करता था। पांच माह पूर्व ही वह अहमदाबाद गया था। अहमदाबाद से ही वह घर लौट रहा था और दुर्घटना का शिकार हो गया।मौत की खबर मिलते ही पत्नी रूबी देवी सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को चार पुत्री और एक तीन वर्ष का पुत्र है। नरेश घर का एकमात्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.