खरीक बीडीओ ने काली पट्टी लगाकर का किया काम
भागलपुर, अगस्त 1 -- नवगछिया। निज संवाददाता। छपरा में विधि-व्यवस्था के दौरान दो बीडीओ पर हुए जानलेवा हमला के विरोध में बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर पूरे प्रदेश के बीडीओ काली पट्टी बांध कर शांतिपूर्ण सांकेतिक विरोध जता रहे हैं। संघ के आह्वान पर खरीक बीडीओ मोना कुमारी सोनी ने भी लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी काली पट्टी लगाकर कार्यालय से संबंधित सरकारी कार्य किया। बीडीओ ने बताया कि छपरा में हुई घटना के बाद से पूरे प्रदेश के ग्रामीण विकास अफसरों में भारी आक्रोश है। जिसके कारण संघ के आह्वान पर फिलहाल सांकेतिक विरोध किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News पचरुखी बीडीओ विनीत कुमार ने काली पट्टी बांधकर निपटाया कामकाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.