खरियो के लाल मैदान में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व
हजारीबाग, मार्च 22 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के चेचकपी पंचायत अंतर्गत ग्राम खरियो स्थित लाल मैदान में बहा पर्व (सरहुल पूजा) बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी यादव, विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया रीता देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी, पंसस सुरजमुनी देवी, उपमुखिया ममता देवी उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि जानकी प्रसाद यादव ने लोगों को सरहुल पर्व की बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन के लिए मंदिर की थाप पर जमकर थिरके। उन्होंने बहा पोरब (सरहूल पूजा) पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह पर्व पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह पर्व प्राकृतिक से जुड़ा हुआ है। हमें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देता है। यह जल जंगल और जमीन की रक्षा के महत्व को बताता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.