खरिकाबाद व बाघमारा में पीड़ित परिवारों से मिले विधायक
धनबाद, मई 20 -- विधायक चंद्रदेव महतो मंगलवार को खरिकाबाद पहुंचे। हीरक रोड स्थित करमाटांड़ रेलवे ओवरब्रीज के पास हुई सड़क दुर्घटना में दिवंगत मृतक राजेश हंसदा के परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। कहा सरकार की ओर से मिलनेवाली हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। रजत कुमार महतो व आसपास के ग्रामीण मौके पर थे। दूसरी तरफ विधायक ने बाघमारा पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत शंकर महतो के परिजनों से मुलाकात की। शंकर महतो के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। इधर बीबीएम कॉलेज में मंगलवार को संस्थापक सदस्य शंकर महतो के निधन पर शोकसभा हुइ। प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र कुमार महतो सहित सभी शिक्षकों ने श्रद्धांजली दी। यह भी पढ़ें- विधायक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस यह भी पढ़ें- तीन गांवों में शव पहुंचे तो दुख की मौन गू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.