हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। लगातार कई दिन से हो रही बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी ने जिले के किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। इससे सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को पहुंचा है। सोमवार से किसान खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल को बचाने में जुट गया है। किसान सुबह से ही खेतों में पहुंचे और उसे पलटकर सुखाने में जुट गये। खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से सड़ने का खतरा बढ़ गया है। वहीं खड़ी फसल भी आंधी के चलते जमीन पर बिछ गई है। सोमवार से मौसम खुलने के बाद किसान अपनी फसल को बचाने के लिए खेतों में जुट गए हैं। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को किसान पलट रहे हैं ताकि उसमें जमी नमी सूख सके। इसके साथ ही खेतों में लगे गेहूं के ढेरों को भी फैलाकर धूप में सुखाया जा रहा है, जिससे अनाज खराब होने से बच सके।किसानों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.