चंदौली, मई 9 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा के वनवासी बस्ती में लगे हैंडपंपों के खराब होने से पेयजल की समस्या से जूझ रहे बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को खराब पड़े हैंडपंप के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से बस्ती में लगे दोनों सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई।

पानी की समस्या भीषण गर्मी के बीच बस्ती के लोगों को पीने के पानी के लिए करीब 200 मीटर दूर जाना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही पानी भरने के लिए लोगों की लंबी कतार लग जाती है।

प्रशासन के खिलाफ आरोप प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विकासखंड कार्...