खराब हुई रोडवेज बस को भीषण गर्मी में यात्रियों ने लगाया धक्का
कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी चौराहे पर गुरुवार दोपहर भीषण गर्मी के बीच परिवहन निगम की एक बस अचानक खराब हो गई। बस स्टार्ट न होने पर यात्रियों को नीचे उतरकर धक्का लगाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद बस दोबारा चालू हो सकी।जानकारी के अनुसार फतेहपुर डिपो की एक रोडवेज बस प्रयागराज जा रही थी। गुरुवार दोपहर बस जैसे ही सैनी चौराहे पर सवारियां उतारने के लिए रुकी तो चालक ने उसे बंद कर दिया। सवारियों के उतरने के बाद जब उसे स्टार्ट किया गया तो स्टार्ट नहीं हुई। चालक ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई है। इस दौरान चालक ने कई बार बस स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन बस चालू नहीं हुई। यह भी पढ़ें- चालक-परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश इसके बाद चालक ने यात्रियों से मदद मांगी। भीषण गर्मी के बावजूद यात्री बस से उतरकर उसे धक्का लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.