भभुआ, मार्च 16 -- बोले ग्रामीण, गांव से प्रखंड मुख्यालय अधौरा जाने में झेलनी पड़ती है परेशानी अधौरा-कदहर पथ में जगह-जगह उभरे हैं गड्ढे, नुकीले पत्थर से हो रही दिक्कत (बोले भभुआ) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय अधौरा के चरवाहा विद्यालय से कदहर जाने वाली सड़क बीच-बीच में काफी खराब हो गई है। इस खराब सड़ से राह तय करना मुश्किल हो जा रहा है। पथ में जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। नुकीले पत्थर से वाहनों के टायर पंक्चर हो जा रहे हैं। तब इस जंगल व पहाड़ से घिरे पथ में पंक्चर बनवाना भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि सभी जगह पंक्चर बनाने की दुकान नहीं है। अगर देर शाम ऐसा होता है तब वाहन चालक चिंतित हो जाते हैं। भूईफोर के रंजय कुमार और पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि अधौरा चरवाहा विद्यालय से भूईफोर तक की सड़क काफी खराब है। इस पथ की लंबाई करीब सात कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.