बलरामपुर, फरवरी 28 -- बलरामपुर। नगर के तुलसी पार्क से नई बस्ती जाने वाले मार्ग पर बाल भारती विद्यालय के समीप लगी सोडियम लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। इसके कारण रात के समय मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे की वजह से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। राहगीर विनय कुमार, संजय वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि और रूपेश कुमार ने नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र खराब लाइट को बदलवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.