चंदौली, जून 3 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- पैदल गश्त कर एसपी ने व्यापारियों से किया संवादबैठक में चर्चा बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाजार एवं प्रमुख चौराहों पर पूर्व में लगाए गए सीसी कैमरों को पुनः चालू कराने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना था कि सीसी कैमरों के सक्रिय रहने से चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकता है तथा किसी भी घटना के खुलासे में पुलिस को सहायता मिलेगी। थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानों के सामने सीसी कैमरे...