मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गौरीहार खालिकनगर पंचायत में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लगे अधिकांश चापाकल खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी पड़ने से पहले इनकी मरम्मत कराने की मांग ग्रामीणों ने की है। पंसस रूबी शर्मा ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर बताया कि पंचायत में विधायक, सांसद और पीएचईडी विभाग की ओर से लगाए गए सरकारी योजनाओं के चापाकल अधिकतर खराब होकर बंद हो गया है। इससे भीषण गर्मी के दौरान गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इसकी जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.