नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बुधवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत पहले चरण के प्रतिबंध लागू कर दिये हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में घुलने लगा जहर, GRAP-1 लागू; जानिए क्या-क्या पाबंदियां रहेंगी?दिल्ली में एक्यूआई और पहले चरण के प्रतिबंध सीएक्यूएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 20 अक्टूबर को 179 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया था लेकिन बुधवार को इसमें उल्लेखनीय बढोतरी दर्ज की गई। दोपहर दो बजे यह 244 (खराब श्रेणी) पर पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में एक्यूआई के...