नैनीताल, जून 15 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में खराब वीडियो गेम बेचने को लेकर एक पर्यटक और फड़ कारोबारी के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पर्यटक ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी रजत कुमार अपनी महिला मित्र और अन्य साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। उनकी एक साथी ने पंत पार्क स्थित एक फड़ से वीडियो गेम खरीदा, जो बाद में खराब निकला। गेम बदलने की बात को लेकर पर्यटक और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। पर्यटक ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने अभद्रता, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर जांच की। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में अभद्रता की पुष्टि होने पर मल्लीताल निवासी फड़ कारोबारी हीरा बल्लभ शर्मा के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्त...