मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- मिर्जापुर। गर्मी के तेवर को देखते हुए लोगों को नगरवासियों, राहगिरों का ठंडा पानी पीलाने के इंतजाम करने की कवायद में नगर पालिका प्रशासन जुट गया है। इसके नगर में स्थापित 105 वाटर कूलरों की जांच करवाकर जो वाटर कूलर सही हालत में हैं उन्हें चालू करवा दिया गया है। लगभग 50 वाटर कूलरों में मामूली फाल्ट के चलते पानी नहीं दे थे उन्हें दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका का जलकल विभाग निजी एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिया है। निर्देश मिलने के बाद निजी कामगार कार्य करने में जुट गए हैं। नगर पालिका के जलकल विभाग के नगर अभियंता दीपक सिंह ने बताया गर्मी के राहगीरों, नगरवासियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए खराब वाटर कूलरों को सही कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बढ़ी परेशानी, भीषण गर्मी में बस स्टैंड से बाजार तक पानी की किल्लत साथ ही ज...