खराब वाटर कूलरों की मरम्मत को पत्र लिखेंगे सांसद-विधायक
आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगरपालिका और नगर पंचायतों में खराब पड़े सौ से अधिक वाटर कूलर, आरओ और वाटर वेंडिंग मशीनों की मरम्मत को लेकर जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं। सांसद और विधायक भीषण गर्मी में लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कह रहे हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जिले की तीनों नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पारा 42 के पार, गर्म हवा ने सबको किया बेहाल उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।इस संबंध में आजमगढ़ नगरपालिका के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.