हाथरस, फरवरी 13 -- खराब रैकिंग वाले विभागों को डीएम ने दी सख्त हिदायत -(A) मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों में खराब रैंकिंग से संबंधित विभागों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित शादी अनुदान योजना, नमामि गंगे तथा ओडीओपी योजना से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागीय कार्यों की प्रगति में शीघ्र सुधार लाते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.