खराब रिजल्ट वाले 11 स्कूलों के शिक्षकों संग बैठक करेंगे डीसी
धनबाद, मई 15 -- जैक आयोजित मैट्रिक परीक्षा में खराब रिजल्ट वाले 11 स्कूलों के हेडमास्टरों व दो-दो वरीय शिक्षकों संग डीसी आदित्य रंजन बैठक करेंगे। डीईओ अभिषेक झा ने 10 फीसदी से अधिक फेल वाले चिह्नित 11 स्कूलों के हेडमास्टरों को पत्र भेजकर 18 मई को नए समाहरणालय में उपस्थित होने को कहा गया है। डीसी स्वयं समीक्षा करेंगे। बताते चलें कि इन स्कूलों के हेडमास्टरों व सभी शिक्षकों को स्पष्टीकरण करते हुए अप्रैल का वेतन स्थगित किया गया था। सभी स्कूलों का स्पष्टीकरण प्राप्त हो गया है। कई स्कूलों ने खराब रिजल्ट के लिए बच्चों को ही दोषी ठहराया है। डीसी खराब रिजल्ट को लेकर गंभीर हैं। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि स्पष्टीकरण एवं रेमेडियल क्लास संचालन का साक्ष्य के साथ बैठक में ससमय उपस्थित हों।-इन स्कूलों का रिजल्ट खराबउत्क्रमित उच्च विद्यालय मोराडीह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.