खराब मौसम से मुम्बई से रांची जा रहा विमान वाराणसी में उतरा
वाराणसी, सितम्बर 20 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। मुम्बई से रांची जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान खराब मौसम की वजह रविवार को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान सुबह 9 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरा। मौसम साफ होने के बाद 10 बजे रवाना हुआ। एयर इंडिया एक्सप्रेस के आईएक्स 1237 विमान ने मुम्बई से रविवार सुबह 6.17 बजे उड़ान भरी। इसमें 148 यात्री सवार थे। इसे सुबह 8.20 बजे रांची पहुंचना था लेकिन मौसम खराब होने से रांची एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने अनुमति नहीं दी। इस दौरान विमान हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाता रहा। चालक दल ने वाराणसी एयरपोर्ट की एटीसी से लैंडिंग की अनुमति मांगी।इसके बाद सुबह 9.05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान को उतारा गया। सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे। एयरपोर्ट पर इस विमान में फ्यूल भरा गया। उधर, रांची में मौसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.