बागपत, मार्च 15 -- क्षेत्र में सुबह के समय तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई। फाल्ट ठीक करने में विद्युतकर्मी परेशान होते रहे। रविवार की तड़के क्षेत्र में तेज हवार के साथ बारिश हुई। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। खराब मौसम से विद्युत आपूर्ति भी चरमरा गई। विद्युत आपूर्ति इस कदर खराब रही कि दोपहर तक एक दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में ही डूबे हुए थे। हालांकि पावर कारपोरेशन के अधिकारी, कर्मचारी व्यवस्था को ठीक करने में तो लगे हुए थे, लेकिन वे पूरी तरह से कामयाब भी नहीं हो पा रहे थे। खराब मौसम से नगर व देहात क्षेत्र के कई गांवों में लाइनों में फाल्ट से सप्लाई ठप हो गई, जिस कारण लोगों को विद्युत संकट का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के बिजरौल, बामनौली, दोघट, पुसार, बिनौली, बरनावा, मलकपुर, लुहारी, ढ़िकाना, जौनमाना, किरठल, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.